औद्योगिक नगरी मंडीदीप नगर में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यकरिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अलकेश आर्य, जिला अध्यक्ष डा. जयप्रकाश किरार रहे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अलकेश आर्य जिला अध्यक्ष डा.जयप्रकाश किरार ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां उपस्थित कार्यकर्ताओं को गिनाया, मंडल ने बताया मोदी जी के नेतृत्व में भारत का चौमुखी विकास हो रहा है महामारी के नियंत्रण में मोदी जी का प्रयास सराहनीय है। महामारी के कारण एवं लॉकडाउन के कारण भारत के अर्थव्यवस्था में असर पड़ा है। बावजूद इसके लोगों को मुफ्त में राशन एवं वैक्सीनेशन का काम मोदी सरकार ने करके दुनिया में मिसाल कायम किया है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द जैन व मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के एक -एक कार्यकर्ताओं को जनता के बीच मोदी जी की इन उपलब्धियों को लेकर जाना है और इसे बताना भी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए महामारी मैं सेवा काम के लिए अभिनंदन किया। मण्डल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल स्थानीय मुद्दों को भी बैठक में बल दिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आवाहन किया संगठन में विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच काम करने का आव्हान किया। बैठक के दौरान मडंल महामंत्री राजेश भवरे, वरिष्ठ नेता प्रेमषंकर साहू, जीवनसिंह पाल, सुुरेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, सहित मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे।
Please do not enter any spam link in the comment box.