![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202112/s-19.jpg)
प्रियंका चोपड़ा का कातिलाना लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अपनी कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका इन फोटोज में काफी कूल लग रही हैं। उन्होंने स्नेक पैटर्न वाली ड्रेस पहनी हुई है खुले बालों में बहुत हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। मैट्रिक्स का प्रमोशन कर रही हैं प्रियंका मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'The Matrix Resurrections' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस हॉलीवुड फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम किरदार निभाया है। प्रियंका चोपड़ा ने ये डिजाइनर आउटफिट अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट के लिए पहना है। 'नागिन' लुक में दिखीं प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर बना स्नेक पैटर्न काफी खूबसूरत लग रहा है और इन तस्वीरों को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने स्नेक इमोजी बनाते हुए लिखा, 'दूसरा दिन। The Matrix Resurrections.' वायरल हुई थीं लंबी चोटी वाली तस्वीरें मैट्रिक्स प्रमोशन के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा लंबी चोटी बनाकर पहुंची थीं। उन्होंने इस लुक में भी अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका चोपड़ा को इस लुक में देखना काफी दिलचस्प रहा था। उनकी ये फोटोज इंटरनेट पर खूब शेयर भी की गई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा का फोकस अब पूरी तरह हॉलीवुड फिल्मों पर है। बॉलीवुड में कम नजर आती हैं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। फिल्म 'जय गंगाजल' के बाद से भारतीय फिल्मों में उनकी मौजूदगी अब ना के बराबर रह गई है। एक्ट्रेस अब अधिकतर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही अपना ध्यान लगा रही है। प्रियंका ने टीवी शो 'क्वांटिको' के जरिए हॉलीवुड में शुरुआत की थी और अब वह अधिकर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ही करती हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.