भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी श्री के.पी. दांगी के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

श्री दांगी का सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे ब्यावरा से गुना की ओर जा रहे थे। श्री दांगी ने गुना से पहले राजगढ़, ग्वालियर और दतिया में अपनी सेवाएँ दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है -''गुना के जिला जनसंपर्क अधिकारी के.पी. दांगी जी के सड़क दुर्घटना में निधन की खबर दु:खद है। वे कर्त्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं।''