
नई दिल्ली।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम के मिजाज के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
इस वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
यह दौर अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है।
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इससे पहले सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा भी रहा, जिससे वाहन चालकों को हल्की दिक्कत भी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उधर, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 28 दिसंबर के बीच दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 26 दिसंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
रविवार की रात में कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
सोमवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर प्रदूषण से राहत मिलेगी।
सुबह व शाम को दृश्यता रही कम
दिल्ली के वातावरण में पूरे दिन कोहरे का असर देखा गया।
इस वजह से शुक्रवार को सुबह व शाम को दृश्यता भी कम रही।
सुबह करीब आठ बजे व शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में दृश्यता 800 मीटर रही।
दिल्ली एयरपोर्ट के पास भी सुबह में दृश्यता महज 800 मीटर रही।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम मौसम अपडेट 6.4 डिग्री सेल्सियस व नरेला में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश:
22.3 डिग्री सेल्सियस व 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो स
कती है। कुछ इलाकों में तो 26-27 दिसंबर की रात से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना बन रही है।
Please do not enter any spam link in the comment box.