भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को नई दिशा और ऊर्जा देने के लिए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, पूर्व मंत्री और जन जागरण अभियान के प्रभारी पी.सी. शर्मा की अध्यक्षता में आज भोपाल, बैरसियां, आष्टा, सीहोर, राजगढ़, ब्यावरा एवं अन्य जिलों के विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों को जन जागरण अभियान के माध्यम से गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर आमजनों के बीच कांग्रेस के इतिहास और भाजपा सरकार में व्याप्त बिजली संकट, महंगाई, भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहले चरण का प्रशिक्षण शिविर लगाकर कांग्रेसजनों को प्रशिक्षित किया गया।
अभियान के प्रभारी पी.सी. शर्मा ने दिन भर चले प्रशिक्षण शिविर में शामिल कांग्रेसजनों को बताया कि हमें किस तरह भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीढ़न और अन्य मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचना है और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना है। वहीं भाजपा जनता का ध्यान भटका कर और भ्रमित कर उनका खून-पसीना चूस रही है, उसके बारे में भी हम आमजनों को बताकर उन्हें भ्रमित होने से बचाना है। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाकांे, सेक्टर, मण्डल स्तर पर चलाया जायेगा, जिसमें लोकसभा, विधानसभा, जिला और ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर आमजन के बीच पहुंचेंगे।
मुख्य वक्ता पीयूष बबेले ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि हमें अपनी बात किस ढंग से रखना है, आमजन हमारी किस बात से प्रभावित होता है उस पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे कांग्रेसी थे, जिन्होंने इस देश के लिए बहुत कुछ किया है। देश की कई विख्यात विरासतें हैं जो आज भी नंबर वन हैं। कांग्रेस ने 70 सालांे में देश को जो दिया, भाजपा उसे बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नाम चोर तो है ही काम चोर भी है। केवल श्रेय लेने का काम भाजपा करती आयी है और कर रही है।
प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर में वर्धा से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर आये जन जागरण अभियान के सह प्रभारी मृणाल पंत, अवनीश भार्गव, ललित सेन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी बात रखते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को आजादी के आंदोलना में कांग्रेस की भूमिका और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी और आमजनांे को इससे उबारने के नुख्से बताये। अभियान के सह प्रभारी यासिर हसनाथ सिद्वीकी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्य और भूमिका पर प्रकाश डाला।
Please do not enter any spam link in the comment box.