नई दिल्ली| कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन महज नौ दिन के अंदर 30 देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ यह वेरिएंट अब भारत तक पहुंच चुका है। यही नहीं, इस वेरिएंट का फैलाव डेल्टा वेरिएंट से कई गुना ज्यादा है। डेल्टा वेरिएंट की वजह से भारत में दूसरी लहर आई थी। आइए जानते हैं कि ओमिक्रॉन ने अब तक किन देशों में दी दस्तक और यह डेल्टा से कितना खतरनाक हैं।

तेजी से फैल रहा

24 नवंबर : दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में सबसे पहले मामले सामने आए
26 नवंबर : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वेरिएंट को ‘ओमिक्रॉन’ नाम दिया। यह चार और देश नीदरलैंड, इजरायल,हांगकांग और बेल्जियम में फैला
27 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य, इटली, जर्मनी और ब्रिटेन में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दी
28 नवंबर : ओमिक्रॉन दो और देश डेनमार्क और ऑस्ट्रिया में भी पहुंचा
29 नवंबर : कनाडा, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड में भी इस वेरिएंट से संक्रमित लोग पाए गए
30 नवंबर : फ्रांस, जापान और पुर्तगाल में भी ओमिक्रॉन से संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई
01 दिसंबर : नौ और देशों में यह वेरिएंट फैला। इनमें सऊदी अरब, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, यूएसए, नार्वे, आयरलैंड, घाना, नाइजीरिया, यूएई