जांजगीर-चांपा : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले के पंजीकृत 2 लाख 235 किसानों से 9,10,973 टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी नोडल अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसानों की शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 15 दिसंबर तक जिले के 46,300 किसानों ने 1,80,411.76 टन धान बेचा है। बुधवार 15 दिसंबर को 27,290.16 टन धान की खरीदी हुई है। मीलर्स द्वारा अब तक 57,669.64 टन धान का उठाव किया जा चुका है।
जिले में अब तक 46,300 किसानों ने 1,80,411.76 टन धान बेचा
शनिवार, दिसंबर 18, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.