बीजिंग । चंद्रमा पर चीन के युतु-2 रोवर ने एक सुदूर इलाके में रहस्यमय वस्तु देखी है। यह वस्तु चंद्रमा के सबसे दूरदराज के इलाके वॉन कार्मन क्रेटर के नजदीक नजर आई है। यह रहस्यमय आकृति रोवर के काफी दूर नजर आ रही है और इसका आकार चौकोर है। चीन के वैज्ञानिक इस रहस्यमय आकृति की खोजबीन में जुट गए हैं।
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) के साथ काम करने वाले चाइनीज विज्ञान चैनल पर इस घटना के बारे में बताया गया है। युतु 2 ने चंद्रमा के उत्तर में क्षितिज पर एक घन के आकार की वस्तु को देखा। यह वस्तु नवंबर में मिशन के 36वें चंद्र दिवस के दौरान लगभग 260 फीट (80 मीटर) दूर थी। अवर स्पेस ने कहा कि हमने इस वस्तु को वस्तु को रहस्यमय झोपड़ी (शेनमी जियाओवू) का नाम दिया है। यह नाम सांकेतिक है, क्योंकि हमें नहीं पता कि यह क्या है। युतु-2 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने भी इस रहस्यमय वस्तु पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि अगले 2-3 चंद्र दिनों में हम इस रोवर को क्रेटर से निकालकर उस रहस्यमय वस्तु के करीब लेकर जाने की कोशिश करेंगे। इससे हमें क्यूब के आकार की इस वस्तु का नजदीक से तस्वीर मिल सकती है।
कई विशेषज्ञों का दावा है कि यह रहस्यम आकृति पत्थर का एक विशाल टुकड़ा हो सकता है।
हालांकि, रोवर के नजदीक जाने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है। सौर ऊर्जा से चलने वाले युतु 2 और चांग'ई 4 लैंडर ने 3 जनवरी, 2019 को चंद्रमा के सबसे दूर लैंडिंग की थी। इसमें से युतु-2 चंद्रमा पर 186 किलोमीटर में फैले वॉन कार्मन क्रेटर में छानबीन कर रहा है। चीन के दो मिशन चांद की सतह पर पहले से ही मौजूद हैं। इसमें चेंग-ई-3 नाम का स्पेसक्राफ्ट 2013 में चांद के सतह पर पहुंचा था। जबकि जनवरी 2019 में चेंग-ई-4 चांद की सतह पर लैंडर और युटु-2 रोवर के साथ लैंड किया था। बताया जा रहा है कि ये मिशन अब भी एक्टिव हैं।
चंद्रमा पर दिखी 'रहस्यमय' झोपड़ी, चीनी रोवर युतु-2 की खोज से हैरानी में पड़े वैज्ञानिक
गुरुवार, दिसंबर 09, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.