दो छुट्टियों से होगा नए साल का आगाज

मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में तीन अनुसूची हैं।

 नए साल का आगाज शनिवार और

 रविवार की दो छुट्टियों से होगा 

पहली अनुसूची में उन सार्वजनिक अवकाशों की सूची है जिनमें सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दूसरी अनुसूची में 13 वैकल्पिक अवकाश हैं जिनमें से तमाम कच्चे-

पक्के सरकारी कर्मचारी कोई भी तीन अवकाश ले सकते हैं।

 तीसरी अनुसूची में 19 सार्वजनिक अवकाशों की सूची है जिसमें सभी तरह के बैंकसंगठित व्यापारिक और वाणिज्यिक संस्थान बंद रहते हैं।

हरियाणा सरकार के कार्यालयों में घोषित 30 अवकाशों को सार्वजनिक बताया गया

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने कहा कि नोटिफिकेशन में हरियाणा सरकार के कार्यालयों में घोषित 30 अवकाशों को सार्वजनिक अवकाश बताया गया हैजबकि वास्तव में यह सरकारी या अधिसूचित अवकाश होते हैं।

नियमानुसार केवल 1881 के कानून की धारा 25 में घोषित अवकाशों को ही कानूनी तौर पर पब्लिक हालिडे कहा जा सकता है। 

सार्वजनिक  अवकाश घोषित करने  की शक्ति  केंद्र सरकार को ही है। 

इसलिए प्रश्न यह भी उठता है कि राज्य सरकार उक्त कानून की धारा का प्रयोग कर अपने प्रदेश में पब्लिक हालिडे कैसे घोषित करती है।