कृष्णा पंडित , 1 दिसंबर को मंडीदीप खेल मैदान पर युवा एवं खेल कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त संचालक माननीय श्री डॉक्टर विनोद प्रधान ने मंडीदीप के हॉकी खिलाड़ियों के खेल का निरीक्षण किया खेल मैदान पर मौजूद खेल सुविधाओं का जायजा लिया उनके साथ सहायक संचालक श्री चाको सर रायसेन खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी उपस्थित रहे अतिथियों की मौजूदगी में हॉकी खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया जिसको सभी अतिथियों ने बहुत बहुत सराहा अतिथियों का स्वागत हॉकी संघ के अध्यक्ष आलोक भार्गव भोजपुर एकेडमी के अध्यक्ष मिथिलेश रघुवंशी ने किया इस शुभ अवसर पर मंडीदीप के मुख्य कोच निसार उल्लाह का जन्मदिन सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से मनाया इस अवसर पर हॉकी संघ के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक दिनेश दांगी सौरभ सिंह रिजवान अली मनीष मालवीय सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी आरती भलावी उपस्थित रहे हॉकी फीडर सेंटर प्रभारी एवं प्रशिक्षक प्रहलाद राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं हॉकी भविष्य में और बेहतर प्रयास करने का संकल्प लिया साथ ही साथ डायरेक्टर साहब से मंडीदीप खेल मैदान पर खेल सुविधाएं बड़बाने का आग्रह किया
Please do not enter any spam link in the comment box.