मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति बनी अर्जुन की पढ़ाई में सहायक
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी गई पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति बनी अर्जुन की पढ़ाई में सहायक


आगर मालवा  12-नवम्बर-2021/ मध्य प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाएं लोगों के जीवन में सुधार ला रहीं हैं। गरीब छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुचारू रहे इसके लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना लाभदायक साबित हो रही है।

    आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील ग्राम मोडी  के निवासी अर्जुन भिलाला को भी इस योजना का लाभ मिला है। अर्जुन कहते हैं कि उन्होंने  प्राथमिक शिक्षा अपने गांव मोड़ी से की, जहां उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। अर्जुन अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि कक्षा 11वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई उन्होंने सुसनेर हायर सेकेंडरी स्कूल से की एवं छात्रवृत्ति प्राप्त की है, अर्जुन कहते हैं कि हायर सेकेंडरी परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए  जिला मुख्यालय स्थित शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर में प्रवेश लिया। अर्जुन ने बताया कि यहां उन्हें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवासीय योजना का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। जिससे उन्हें पढ़ाई सुचारू रखने में आसानी हुई। अर्जुन ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्ति से वे पढ़ाई अच्छी तरह से कर पा रहे है। अर्जुन  एम् ए सेकंड ईयर में हैं और निरंतर आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी के साथ ही वह पुलिस सेवा में भर्ती होने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे हैं।अर्जुन  का कहना हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें जो छात्रवृत्ति मिली वह उनकी पढ़ाई में सहायक बनी।




    

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------