बिलासपुर। सेंदरी से ईंट लेकर तिफरा जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में बैठा श्रमिक नींद आने से गिर गया। ट्राली के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने आनन-फानन में उसे सिम्स पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। मृतक के साथियों से पूछताछ कर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कोनी क्षेत्र के सेंदरी निवासी संदीप बंजारे(18) वर्ष श्रमिक था। वह गांव के ही रहने वाले संतबोध कुर्रे के साथ ट्रैक्टर में काम करता था। बुधवार की रात संतबोध अपने ट्रैक्टर में ईंट लोड कर तिफरा जा रहा था। ट्राली में श्रमिक संदीप के साथ ओमप्रकाश, लखन और परमेश्वर बैठे थे। रात दो बजे वे तिफरा ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे। इसी बीच संदीप को नींद आ गई। नींद के झोंके में वह ट्राली से नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया संदीप के ऊपर से गुजर गया। साथियों ने इसकी जानकारी ड्राइवर को दी।
इस पर उन्होंने ट्रैक्टर रोककर गंभीर रूप से घायल संदीप को सिम्स पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद संदीप को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन पुलिस ने गुस्र्वार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, मृतक के साथियों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.