दिल्ली | में वायु प्रदूषण के हालात खराब है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए थे मगर उसका बहुत अधिक लाभ देखने को नहीं मिला है। अब सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कुछ और कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं जिससे कुछ हद तक लगाम लग सके।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुले में कचरा न जले, इसके लिए 11 से एक माह का विशेष अभियान चलेगा, एक्शन लिया जाएगा, विभिन्न विभागों की 550 टीमें तैयार की गई हैं, आधी दिन में और आधी रात के समय सक्रिय रहेंगी। दिल्ली में ग्रेप के अनुसार कुछ सख्त निर्णय लिए जाएंगे, मेट्रो और बस की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी, पार्किंग के रेट बढ़ाए जाएंगे, जेनरेटर पर प्रतिबंध लगा होगा। उन्होंने कहा कि इसी के साथ एंटी डस्ट कंपैन चलाया जाएगा। इसका दूसरा चरण 12 से शुरू होगा, इस बार सभी विभाग इस बाबत एक एक एंटी डस्ट सेल भी गठित करेंगे।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के साथ साथ सभी स्थानीय निकाय पानी का छिड़काव करने के लिए सड़कर पर उतरेंगे, बायो डिकम्पोजर का छिड़काव 2300 एकड़ पर हो गया है, शेष एरिया भी जल्द कवर होगा। कुल चार हजार एकड़ एरिया कवर करना है।

Please do not enter any spam link in the comment box.