ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर के तत्वधान में शिमला कृषिफार्म पर कांग्रेसियों ने मनाई भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, साथ ही लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी मनाई गई।
कांग्रेसियों ने दोनों ही महापुरुषों की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अलग ही शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर,1917 को हुआ था। पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे।
वही दौर रहा, जब 1919 में उनका परिवार बापू के सानिध्य में आया और इंदिरा ने पिता नेहरू से राजनीति के गुर सीखे।
इस मौके पर नगर के सभी कांग्रेसियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत दुबे सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश शर्मा जी,मोहम्मद सगीर, बाबू भाई ,सुरेंद्र सिंह राणा, शकील मंसूरी, कमल गौर, महेश साहू, राजेश गौर वसीम मंसूरी ,साजिद खान, महफूज भाई, विजय राम उईके, सहित सभी कांग्रेसी मौजूद रहे।
Please do not enter any spam link in the comment box.