लुधियाना। कैलाश नगर की अमृत विहार कालोनी में रहने वाले मकान मालिक ने किरायेदार युवती को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि उसकी पहचान कैलाश नगर की अमृत विहार कालोनी निवासी 35 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर आराेपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में उसने बताया कि वह परिवार के साथ अमृत विहार कालोनी के एक मकान में किराये पर रहती है। 3 नवंबर को उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। इस दाैरान ही यह वारदात हुई।
आराेपित की तलाश में छापामारी
युवती ने बताया कि एक दिन वह घर में अकेली थी। जब वह रसोई में हाथ धोने के लिए गई तो उसी समय पीछे से आए आरोपित ने उसे पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उसे डरा धमका कर उसकी मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर जमील ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर में दबिश दी गई, मगर वह फरार मिला। पुलिस का कहना है कि आराेपित की तलाश में उसके ठिकानों पर रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
इस मामले में आराेपित काे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गाैरतलब है कि शहर में नाबालिग लड़कियाें के साथ ही महिलाओं के खिलाफ पिछले कुछ दिनाें से अपराधाें में एकाएक इजाफा हाे गया है। शहर के कई थानाें में महिलाओं की कई शिकायतें अभी पेंड़िंग चल रही है।

Please do not enter any spam link in the comment box.