जीरापुर(सं.):-नगर परिषद द्वारा कार्तिक मास की पूर्णिमा को लगने वाले शिवशंकर ताल पशु मेला का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।
आवास कॉलोनी दशहरा मैदान में पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा ध्वजारोहण एवं पुजा की गई,इसके पूर्व पं.नन्दकिशोर शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार करके शुभ मुहूर्त में मेला का उद्घाटन करवाया।
कोरोना काल के चलते पशु मेला व्यवस्थित नहीं लग पा रहा था मेला नहीं लगने से नगर परिषद की आय में कमी आई थी।वेसे तो नगर परिषद को पशु हाट बाजार से लाखों रुपए की आर्थिक आय प्राप्त होती है परन्तु विगत वर्षों से काफी कमी आई है।
इस मौके पर उपस्थित गणमान्य नागरिक नपा कर्मचारीयों ने मेला शुभारंभ की आरती बारी बारी से की।
यह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिसमें पुर्व नपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश पुरोहित, पुर्व मण्ड़ी अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह तोमर,सीएमओ देवनारायण दांगी,मेला प्रभारी लक्ष्मीचन्द्र दांगी, पुर्व पार्षद दिनेश जमींदार,कुशाल कुशवाह, नपा कर्मचारी ओंकारसिंह मंडलोई, रमेश नाथ, रामगोपाल दांगी, रमेश मालवीय,कमल भावसार,नगु चौहान,ब्रजेश उपाध्याय, मनोज शर्मा,कमल दांगी, मनीष कोशिक,मोहन झावा,चिन्ता मन शर्मा,कमल झावा,सहित नपा कर्मचारी मोजुद रहे।
Please do not enter any spam link in the comment box.