रायपुर । बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन दिनों प्रदेश में व्यापक रूप से नमी आ रही है। इसकी वजह से 21 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश के भी आसार है। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। बारिश का क्षेत्र भी मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।गुरुवार को भी राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट रही। इसके प्रभाव से हल्की ठंड में बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पेन्ड्रा में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से इन दिनों प्रदेश में व्यापक रूप से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही 19 से 21 नवंबर तक प्रदेश के मध्य भाग में बादल छाने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।
Please do not enter any spam link in the comment box.