साल 2015 में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था। जब रिपोर्ट किए गए डेंगू के मामलों की संख्या अक्टूबर में ही 10,600 को पार कर गई थी।डेंगू से बचाव के लिए छिड़काव करता निगम कर्मी।

दिल्ली में इस सीजन में डेंगू के मामले बढ़कर 8200 से अधिक हो गए हैं। इनमें से 6700 से अधिक मामले नवंबर में दर्ज किए गए हैं। 17 नवंबर को कुल 5,277 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे जो 2015 के बाद से राजधानी में दर्ज किए गए मामलों की सबसे अधिक हैं। 22 नवंबर को इन मामलों की संख्या बढ़कर 7128 हो गई थी।

पिछले एक सप्ताह में लगभग 1148 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार को जारी वेक्टर जनित बीमारियों पर रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में 27 नवंबर तक कुल 8276 डेंगू के मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले साल 2016 में 4431, साल 2017 में  4726, 2018 में 2798, 2019 में 2036 और 2020 में 1072 दर्ज किए गए थे।