लखनऊ । कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नये सदस्य बनाने का फैसला किया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 23000 सदस्यता प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्य बनायें जायेंगे। और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा घोषित प्रतिज्ञाओं का पत्र वितरित किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमंेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पार्टी 26 नवम्बर, यानि संविधान दिवस के दिन सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। एक परिवार के नये चार सदस्यों को जोड़ते हुए 10 दिसम्बर तक यानि 15 दिनों में कांग्रेस पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के अर्न्तगत न्याय पंचायत और वार्डों के 23000 प्रभारी कांग्रेस पार्टी के नये सदस्य बनायेंगे। संविधान दिवस के दिन खासतौर पर दलित बस्तियों में भीम चर्चा के तहत संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेड़करनगर साहब के जीवन और योगदान पर विशेष चर्चा होगी और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जिला-शहर नगर और जिले के सभी ब्लाक, शहर, नगर के सभी वार्ड, न्याय पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर पर इस सदस्यता अभियान को चलाया जायेगा। इस सदस्यता अभियान के तहत प्रत्यके कार्यकर्ता प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगा इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर-8230005000  पर मिस्ड काल करना होगा। उन्होंने कहा कि शहर गांव के प्रमुख बाजारों बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्हांेंने कहा कि उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ का जो नारा दिया है, उसको मद्देनजर रखते हुए महिला विद्यालयों और कालेजों पर बैनर आदि लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।