![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202005/pani.jpg)
भोपाल । भोपाल के करीब सवा 2 लाख जल उपभोक्ताओं को नगर निगम ने राहत दी है। वे 13 नवंबर तक जल उपभोक्ता प्रभार जमा करा सकेंगे। उनसे कोई सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा। कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया, ई-नगर पालिका पोर्टल पिछले 2 दिन से बंद था। निगम टेक्स की वसूली ई-नगर पालिका पोर्टल के जरिए ही करता है। ऐसे में लोग जल शुल्क भी जमा नहीं करवा पाए। वहीं, निगम 1 से 10 तारीख तक जल उपभोक्ता प्रभार वसूल करता है। इसके बाद राशि जमा करवाने वालों से सरचार्ज वसूला जाता है। इसी में निगम ने लोगों को राहत दी है। उन्हें 3 दिन अतिरिक्त दिए गए हैं। 13 नवंबर तक चालू माह के उपभोक्ता प्रभार का भुगतान करने पर उन्हें कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।
46 करोड़ टैक्स मिला था पिछले साल
भोपाल में घरेलू जल कनेक्शन के करीब 2 लाख 20 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें प्रतिमाह 180 रुपए प्रति कनेक्शन शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा करीब 1500 सोसायटियों को बल्क कनेक्शन दिए गए हैं। जिनसे 1 हजार लीटर पर 14 रुपए 10 पैसे के हिसाब से बिल वसूल किया जाता है। इसके अलावा कमर्शियल कनेक्शन भी हैं। निगम को जल प्रभार से 2020-21 में 46 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। इसके पहले वर्ष 2019-20 में 39 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी।
Please do not enter any spam link in the comment box.