बिलासपुर।न्यायधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। रात में न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। चार दिन पहले जहां पारा जहां 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था मंगलवार को 21.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग का दावा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून भी अब छत्तीसगढ से विदा होने लगा है।
लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ में मानूसन की विदाई जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून भी अब विदा होने लगा है। कांकेर तक मानसून विदा हो चुका है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर को एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास तथा उसे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है।
Please do not enter any spam link in the comment box.