बिहार | के बक्सर जिले में गुरुवार सुबह महिला यात्रियों से भरी हुई एक बस गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण ये हादसा हुआ।
बस में सवार सभी महिलाएं रोहतास जिले की रहने वाली हैं और गंगा स्नान करके लौट रही थी। राजपुर प्रखंड के एक पेट्रोल पंप के पास बस पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज कराने के बाद सभी यात्रियों को दूसरी गाड़ी से उनके गांव के लिए रवाना कर दिया गया। राजपुर के थानेदार युसूफ अंसारी के अनुसार हादसे में 2 यात्री गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
Please do not enter any spam link in the comment box.