दिल्ली | में ठंड ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो होगा, लेकिन साथ ही वायु प्रदूषण भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशान कर सकता है। शुक्रवार सुबह भी लोगों ने हल्की ठंड का अहसास किया। इसका असर मार्निंग वाक कर रहे लोगों पर पड़ा, पार्कों आदि में लोग कम ही नजर आए। खासकर बुजुर्गों ने सुबह की सैर से परहेज किया। इसके पीछे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में हो रहा इजाफा भी है।
23 और 24 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे, हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे तक रही। उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की ठंडक भी दिल्ली पहुंच रही है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 और 24 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। रविवार के लिए तो यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में इस सीजन में पहली बार अच्छी ठंड का एहसास हुआ। पार्क में सैर के लिए जाने वालों को खासतौर पर ठंड लगी। हालांकि, दिन में धूप खिली रही और दिनभर आसमान भी साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 31 से 92 फीसद रहा।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.