![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202110/7-21.jpg)
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा उपचुनाव संचालन समिति की बैठक गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं उपचुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक :भगवानदास सबनानी, :प्रदीप त्रिपाठी, उपचुनाव युवा मोर्चा प्रभारी :विजय अठवाल एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा और युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष :वैभव पवार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में बिंदुवार विषयों पर चर्चा की।
22 अक्टूबर से आयोजित होंगे युवा बूथ सम्मेलन
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष :वैभव पवार ने बताया कि खंडवा लोकसभा एवं पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट उपचुनाव क्षेत्रों में युवा मोर्चा पूरी ताकत के साथ हर बूथ पर चुनाव प्रचार में लगा है। युवा मोर्चा उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 22 अक्टूबर से 51 मंडलों के 3199 बूथों पर ’युवा बूथ सम्मेलन’ आयोजित करेगा, जिसमें 558 नगर केंद्र और ग्राम केंद्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
- ‘‘1 मतदान-20 जवान’’ की रणनीति पर काम कर रहा मोर्चा
श्री पवार ने कहा कि युवा मोर्चा उपचुनाव में एक मतदान-बीस जवान की रणनीति पर काम कर रहा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोर्चा के 20 कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं, जो मतदाताओं से सतत संवाद कर केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर यूथ की बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए नव मतदाताओं को जोड़ना युवा मोर्चा की प्राथमिकता है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.