दुबई । दुनिया के सबसे ऊंचे और सबसे बड़े ऑब्जर्वेशन व्हील पर पर्यटकों का स्वागत करने के लिए दुबई तैयार है। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पहले ही मौजूद है। अब आइन दुबई नाम के इस व्हील की ऊंचाई लंदन आई से दोगुनी है। दुबई के क्षितिज का अद्भुत दृश्य देखने के लिए यह व्हील पर्यटकों को 250 मीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका उद्घाटन इस साल अक्टूबर में किया जाएगा।
इस व्हील की तस्वीरें अभी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुकी हैं। आइन दुबई ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित है, जहां पर्यटक शादी, जन्मदिन और सगाई जैसे समारोह आयोजित कर सकते हैं। ऑब्जर्वेशन व्हील टूर का मुख्य आकर्षण करीब 38 मिनट का होगा। इसका मतलब है कि पहिया का एक चक्कर लगभग 38 मिनट तक चलेगा। इस विशालकाय व्हील में एयर कंडीशनिंग के साथ 48 यात्री केबिन होंगे। एक बार में 1,750 विजिटर्स आ सकते हैं।दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, जिसकी ऊंचाई 830 मीटर है और इसमें 163 फ्लोर हैं। दुबई दुनिया के सबसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों में से एक है। पर्यटन का शहर की अर्थव्यवस्था में भी बड़ा योगदान है जो कोरोना वायरस के बाद प्रभावित हुई है।
लंदन में ऑब्जर्वेशन व्हील, जिसे 'लंदन आई' कहा जाता है, वर्तमान में ब्रिटेन में सालाना 30 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। हालांकि लास वेगास में वर्तमान सबसे ऊंचा पहिया हाई रोलर है जिसमें 40 यात्री सवार होते हैं। स्पेशल केबिन, जो 'डबल डेकर बसों' जितने बड़े हैं को विजिटर्स की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित किया जा सकता है। यह अलग-अलग कार्यक्रमों और अन्य चीजों की भी मेजबानी करेगा।
आइन दुबई नाम के व्हील की ऊंचाई लंदन आई से होगी दोगुनी
बुधवार, सितंबर 01, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.