भोपाल। ऑल इंडिया बैंक ऑफ महाराष्ट्र एम्प्लाईज फेडरेशन एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अन्य कर्मचारी संगठन दिनांक 27 सितम्बर 2021 तथा 21-22 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रवयपी हड़ताल पर रहेंगे। 
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के समस्त कर्मचारी दिनांक 7 सितम्बर 2021 से आन्दोलन की राह पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से उच्च प्रबंधन का ध्यान, कर्मचारियों के न्यायोचित माँगों की ओर आकर्षित करवाने का प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन उच्च प्रबंधन द्वारा अपनी हठधर्मिता का प्रदर्शन कर माँगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यूनियन के अध्यक्ष साथी किशन खैराजानी एवं महासचिव रामदेव सायड़ीवाल ने बताया कि - मध्यप्रदेश में भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की 157 शाखाओं के लगभग 500 कर्मचारी 27 सितम्बर 2021 को हड़ताल में सम्मिलित होंगे।  
कर्मचारियों की माँगें निम्नानुसार हैं :- 
1.    समस्त अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जावे। 
2.    समस्त अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक अधीनस्थ कर्मचारियों के रूप में भर्ती की जावे। 
3.    लिपिकों की पर्याप्त नियुक्याँ की जावे। 
4.    एकतरफा प्रशासनिक स्थानांतरण नीति वापिस ली जावे। 
5.    सभी शाखाओं एवं ए.टी.एम. में सुरक्षा व्यवस्था की जावे। 
उपाध्यक्ष अशोक पंचोली, सह-सचिव प्रदीप कटारिया, क्षेत्रीय सचिव कैलाश माखीजानी, मीडिया प्रभारी तिलक राज सिंह ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। एम.पी.बी.ई.ए. के महासचिव :वी.के. शर्मा द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र की हड़ताल का समर्थन किया गया है।