मंडल-कमंडल को एक साथ साधेगी बीजेपी
Type Here to Get Search Results !

मंडल-कमंडल को एक साथ साधेगी बीजेपी

 


उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी राज्य के ओबीसी मतदाताओं को लुभाने के लिए अयोध्या में एक अहम बैठक आयोजित करने को तैयार है। 18 सितंबर को अयोध्या में होने वाली ओबीसी मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष केलक्ष्मण की अध्यक्षता में होने वाली राज्य कार्यकारिणी बैठक में राज्य के शीर्ष नेतृत्व के अलावा यूपी के सभी ओबीसी सांसद और विधायक भी भाग लेंगे। यह बैठक इसलिए भी अहम हैक्योंकि सियासी समीकरणों को देखते हुए भाजपा इस बार पहले से बेहतर तरीके से मंडल और कमंडल दोनों समुदाय के वोटरों को साधने की कोशिश में है। 

 दरअसलउत्तर प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक ओबीसी मतदाताओं की आबादी हैजिनमें यादव और अन्य ओबीसी जातियां हैं। यह ओबीसी समुदाय राज्य में सबसे प्रभावशाली समुदायों में से एक है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनावों में इस ओबीसी समुदाय का समर्थन मिला थामगर बीजेपी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि ओबीसी समुदाय 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का समर्थन करता रहे। हालांकिओबीसी समुदाय पर बीजेपी का ज्यादा फोकस इसलिए भी हैक्योंकि मायावती ब्राह्मण वोटरों में सेंधमारी की कोशिश में जुटी हुई हैं। ऐसे में बीजेपी ओबीसी समुदाय पर फोकस कर  सिर्फ उन्हें अपने पाले में लाना चाहती हैबल्कि ब्राह्मण वोटरों को भी संदेश देना चाहती है। 

ओबीसी बैठक के रूप में पार्टी की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि ऐसी धारणा है कि आने वाले चुनाव में ओबीसी समुदाय के लिए पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी एक मुद्दा बन सकती है। हालांकिइस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के हालिया विस्तार में हल करने की कोशिश हुई है। मोदी कैबिनेट के विस्तार में राज्य के ओबीसी समुदायों के कई नेताओं को शामिल किया गया। इनमें गैर यादव समुदाय के नेताओंअनुप्रिया पटेल और पंकज चौधरी जैसे कुर्मियों को भी शामिल किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------