भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने 42 सेंटरों पर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नमो उपवन में 71 उपयोगी प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके साथ ही पार्टी नेताओं, जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की दीर्घायु की कामना से मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया।  
सुमित पचौरी ने बताया कि राजधानी भोपाल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने काटजू हॉस्पिटल टीकाकरण केंद्रों पहुंचकर टीका लगवा रहे लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, विकास विरानी, डॉ. योगेंद्र मुखारैया, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, शंकर मकोरिया आदित्य अग्रवाल, पारस नरवरिया उपस्थित थे। नरेला विधानसभा में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मौजूद थे।
पचौरी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अगव्राल ने महाराणा प्रताप नगर मंडल के आनंद विद्या मंदिर स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवा रहे व्यक्तियों एवं सेवा कार्य में लगे हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं गुफा मंदिर में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने 171 ब्राहम्णों के साथ प्रधानमंत्री जी के दीघार्यु के लिए हनुमान चालीसा पाठ किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर में 501 दीप प्रज्जवलित कर हनुमान चालीसा पाठ किया। न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में 71 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। पंचशील नगर मण्डल द्वारा चार इमली हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भोपाल के सभी मंडलों में बूथ स्तर तक प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया