![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202109/download.jpg)
भोपाल में मायके जाने की जिद करने पर पति ने महिला को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने महिला के बयान के बाद पति के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई मकसूद खान ने बताया कि न्यू सिल्क स्कूल के सामने नारियल खेड़ा निवासी शबनम खान (35) गृहणी हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी छबड़ा राजस्थान निवासी आदिल के साथ हुई थी, जिससे तीन बच्चे हैं। हाल ही में आदिल से उसका तलाक होने के बाद नारियल खेड़ा निवासी समीर के साथ शादी करके रह रही है। महिला का कहना है कि 30 अगस्त को वह घर पर थी। रात करीब 11 बजे समीर उसके मायके जाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि वह मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर में रखी मिट्टी के तेल उसके शरीर में छिड़क आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई।
नाना-नानी को बुलाकर लाए बच्चे
मां की चीख सुनकर बच्चों की नींद खुल गई। वह तुरंत ही पास रह रहे नाना-नानी को घटना के बारे में बताया। नाना-नानी तुरंत ही शबनम को अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। एएसआई मकसूद ने बताया कि महिला का विवाद बार-बार मायके जाने को लेकर हुआ था। पति उसे मायके जाने से रोक रहा था।
Please do not enter any spam link in the comment box.