आर्मी से रिटायर्ड फौजी का फूलमालाओं से स्वागत कर किया सम्मान
रायसेन/भारतीय सेना आर्मी के फौजी सिपाही के सांची निवासी फौजी की अगवानी विदिशा रेल स्टेशन पर ढोल नगाड़ों से की।रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी का लोगों ने पूर्व सांची नप के अध्यक्ष व बीजेपी नेता बलराम मालवीय के नेतृत्व में किया गया।उन्हें बकायदा वाहन में बिठाकर जय जवान जय किसान जय हिंदुस्तान के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए वाहन रैली के रूप में विश्व पर्यटन स्थल सांची पहुंचे।यहां शांति की नगरी सांची में पत्रकारों ने भी उनका हारफ़ूलों से जोरदार स्वागत करते हुए सम्मान किया गया है।बीजेपी नेता बलराम मालवीय बोले यह बड़े ही गौरव की बात है कि सेवा निवर्त फौजी ने देश की बार्डर पर लोगों की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसीलिए वह फौजी माता पिता और उनकी पत्नी सम्मान की सच्ची हकदार हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.