उपचुनाव की आहट - एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए होने हैं मध्य-प्रदेश में उपचुनाव
भोपाल - लोकसभा की एक सीट खंडवा और तीन विधानसभा सीटों रैगांव, जोबट व पृथ्वीपुर पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकटों की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। खंडवा और रैगांव सीटें भाजपा के खाते की हैं, लिहाजा यहां परिवार के ही किसी सदस्य को टिकट देने पर तकरीबन सहमति बन गई है।
खंडवा में जरूर भाजपा पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस और पूर्व संगठन महामंत्री कृष्ण मुरारी मोघे की संभावनाएं टटोलने वाली है। इसके लिए प्रभारी व स्थानीय मंत्रियों को जवाबदारी दी गई है। दो मार्च को खंडवा से सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हुआ था। भाजपा चाहती है कि इस लोकसभा सीट के साथ ही बाकी तीनों विधानसभाओं के भी उपचुनाव हो जाएं। रैंगाव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागड़ी का 10 मई को, पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का 3 मई को और जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का 24 अप्रैल को निधन हुआ है।
चार सीटें में कहां-कौन है दावेदार
खंडवा - स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन प्रबल दावेदार हैं। नंदकुमार के छोटे भाई संजय के बेटे सुजय सिंह भी हर्ष के पक्ष में हैं। यहां पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस व कृष्ण मुरारी मोघे को लेकर फीडबैक मांगा है।
रैगांव- स्व. जुगल किशोर बागड़ी के बड़े बेटे पुष्पराज बागड़ी का नाम लगभग तय हैं। छोटे बेटे देवराज और स्व. जुगल किशोर के भाई के बेटे वीरेंद्र सिंह की मान-मुनव्वल चल रही है। पुष्पराज 2013 के विस चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।
जोबट - 2018 के
भाजपा प्रत्याशी रहे माधो सिंह डाबर
को मौका दे सकती है।
पृथ्वीपुर - यहां प्रबल दावेदारों में शिशुपाल यादव
(सपा से पिछला चुनाव
लड़े और करीबी अंतर
से हारे, इस बार भाजपा
से लड़ सकते हैं),
अनिता
नायक,
रोशनी
यादव,
प्रमोद
यादव
व
ओमप्रकाश
रावत
के बीच में कश्मकश है। उपचुनाव की आहट - एक लोकसभा और तीन
विधानसभा सीटों के लिए होने हैं मध्य-प्रदेश में उपचुनाव
Source - pfindia.gov.in/memberinterface/
Please do not enter any spam link in the comment box.