शादी करने जा रहा दूल्हा जांच के दौरान स्वयं निकला कोरोना पॉजिटिव
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

शादी करने जा रहा दूल्हा जांच के दौरान स्वयं निकला कोरोना पॉजिटिव

शादी करने जा रहा दूल्हा जांच के दौरान स्वयं निकला कोरोना पॉजिटिव
अभिषेक मालवीय एडिटर इन चीफ 
धार/ शादी करने जा रहा दूल्हा जांच के दौरान स्वयं निकला कोरोना पॉजिटिव धार , 07 मई ( हि.स. ) । धार जिले के बाग नगर में शुक्रवार को उस दौरान सनसनी फैल गई जब शादी करने जा रहा दूल्हा स्वयं कोरोना पॉजिटिव पाया गया । पुलिस ने बारात को अस्थाई जेल भेज दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गंधवानी तहसील के ग्राम काबरवा निवासी दूल्हा जगदीश चौहान अपनी बारात लेकर बाग विकासखंड के ग्राम पिपरी जा रहा था । उसी दौरान बारात के बाग पहुंचने पर तहसीलदार सुनील डावर व थाना प्रभारी एमपी वर्मा द्वारा बारात को रोककर दूल्हे तथा बारातियों का कोविड टेस्ट कराया गया । जिसमें दूल्हे सहित 2 बाराती कोरोना संक्रमित पाए गए । प्रशासनिक अधिकारियों ने बारातियों को तो अस्थाई जेल में भेज दिया , वहीं दूल्हे सहित दो अन्य को क्वॉरेंटाइन करने के निर्देश दिए । मामले में बिना अनुमति बारात ले जाने पर भी पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया जा रहा है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------