Anushka Shetty is getting married: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अदाकारा अनुष्का शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं
Anushka Shetty is getting married: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। अनुष्का शेट्टी को लेकर एक मीडिया हाउस ने खबर छापी है कि अदाकारा बहुत ही जल्द एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। बिजनेसमैन का नाम रिपोर्ट में नहीं बताया गया है लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यह बिजनेसमैन अनुष्का शेट्टी से उम्र में छोटा है। अनुष्का शर्मा की तरफ से शादी को लेकर उड़ी इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अनुष्का शेट्टी के फैंस लगातार उनसे इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ने की मांग कर रहे हैं।
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरों ने लोगों के बीच खलबली मचाई है। इससे पहले भी कई बार अनुष्का शेट्टी की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं। एक बार तो अनुष्का शेट्टी और प्रभास को लेकर ही शादी की खबरें सामने आई थीं, जिनसे धमाका हो गया था। इसके बाद अनुष्का और प्रभास दोनों ने सामने आकर शादी की खबरों को झुठलाया था, तब जाकर मामला वापस हाथ में आया था।
प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने कई सारी फिल्में साथ में की हैं, जिस कारण दर्शकों को इनकी जोड़ी काफी पसंद है। अनुष्का शेट्टी और प्रभास को करीब से जानने वाले लोगों का दावा है कि ये सिर्फ दोस्त से ज्यादा हैं। हालांकि इन दोनों कलाकारों ने कभी भी ऐसी खबरों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और हमेशा दोस्ती बनाए रखी
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शानदार केमिस्ट्री बाहुबली सीरीज में भी देखने को मिली थी। बाहुबली सीरीज भारतीय सिनेमा की सबसे सफल सीरीज है, जिसने पूरे देश में करोड़ों रुपये की कमाई की थी। आप अनुष्का शेट्टी की शादी से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बॉलीवुड लाइफ के साथ जुड़े रहिए।
Please do not enter any spam link in the comment box.