बेरली-जाटूसाना रोड पर बुधवार की दोपहर को परखोत्तमपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक वैद्य और युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया।रिश्तेदार के पास आया था वैद्य, बीमार नानी के पास ले गया था।
जाटूसाना पुलिस ने बताया कि गांव नांगलिया रणमौख निवासी राजकुमार यादव की ससुराल कुंड क्षेत्र के गांव माजरा भालखी में है। राजकुमार की सास काफी समय से बीमार चल रही है और सभी जगह दवा दिलाने के बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसी बीच मंगलवार को जिला गुड़गांव के राठीवास निवासी बैद्य बीरसिंह नांगलिया रणमौख स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था,जो कि राजकुमार का पड़ोसी है।
राजकुमार को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अपनी सास के संबंध में बताया जिसके बाद बुधवार सुबह उसका 19 वर्षीय बेटा लालसिंह अपनी बाइक पर बैठाकर भालखी माजरी गांव में लेकर
गया था। वैद्य वहां पर दवा देने के बाद दोपहर के समय नांगलिया रणमौख आ रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब दोनों परखोत्तमपुर गांव के समीप पहुंचे तभी एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने दोनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुरी तरह से कुचले गए चेहरे
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में लालसिंह और वैद्य बीरसिंह की टायरों से चेहरा कुचले जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाइक चला रहे लालसिंह ने हेलमेट भी पहना हुआ था लेकिन टायरों के बीच में दोनों का सिर आने के कारण दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से कुचले गए। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद नांगलिया रणमौख और माजरा भालखी से परिवार के सदस्य पहुंच गए और दोनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम की मामूली कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर बुरी तरह से कुचले गए हैं।
पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज: जांच अधिकारी
जाटूसाना थाना के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक लालसिंह के पिता की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.