हरियाणा-राजस्थान में वांछित इनामी बदमाश साथी सहित मध्यप्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

हरियाणा-राजस्थान में वांछित इनामी बदमाश साथी सहित मध्यप्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार

सीआईए ने हरियाणा व राजस्थान पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश को उसके साथी समेत मध्यप्रदेश के जिला मुरैना से गिरफ्तार किया है। आरोपी व उसके साथी से दो अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी पर हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर सीआईए पुलिस शाखा टीम ने इंस्पेक्टर योगेश कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के 50 हजार के इनामी बदमाश बहल निवासी संजय की तलाश शुरू की। सीआईए टीम गहन जांच पड़ताल कर आरोपी की तलाश में मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पहुंची। सोमवार को टीम ने आरोपी संजय को उसके साथी मनीष उर्फ मुंशी के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मनीष सतनाली जिला महेंद्रगढ़ का निवासी है। पुलिस ने ईनामी बदमाश संजय से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस व उसके साथी मनीष से एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संजय राजस्थान पुलिस का भी पांच हजार का इनामी बदमाश है। राजस्थान पुलिस को आरोपी की हत्या के एक मामले में तलाश है। मुख्य आरोपी के खिलाफ बहल व लोहारू थाना में हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले पांच साल से फरार चल रहा था। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानें कहां कौनसा केस है दर्ज

  • बहल थाना में नवंबर 2019 में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
  • बहल में हत्या प्रयास, 323 व 34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है।
  • हमीरवास राजस्थान थाना में अगस्त 2017 में आईपीसी की धारा 302, 201, 392 व 394 के तहत मामला दर्ज है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर राजस्थान पुलिस ने आरोपी संजय पर 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
  • आरोपी के खिलाफ फरवरी 2020 में आईपीसी की धारा 379ए, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है।
  • बहल थाना में सितंबर 2011 में 451 आईपीसी के तहत शिकायत दर्ज है।
  • अगस्त 2014 में आरोपी के खिलाफ बहल थाना में आईपीसी की धारा 393 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
  • बहल थाना में सितंबर 2014 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भिवानी। सीआईए स्टाफ टीम की गिरफ्त में दो उद्घोषित अपराधी।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------