जून-जुलाई के मुकाबले अगस्त-सितंबर में ज्यादा तेजी से फैला कोरोना, पिछले 15 दिन में 4.8% रही संक्रमण दर
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जून-जुलाई के मुकाबले अगस्त-सितंबर में ज्यादा तेजी से फैला कोरोना, पिछले 15 दिन में 4.8% रही संक्रमण दर

जिले में जून व जुलाई के मुकाबले कोरोना संक्रमण ज्यादा तेजी से बढ़ रहा हैं। जून व जुलाई में कोरोना की चेन 3.0 की रफ्तार से बढ़ी, जबकि अगस्त व सितंबर में कोरोना 3.66 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों से जिले में कोरोना की चेन 4.8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है। मंगलवार को भी जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से दो संक्रमित मरीज हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती है। दाे शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1783 पर पहुंच गई है। जबकि 1388 मरीज ठीक हा़े चुके हैं। मंगलवार को 22 मरीज ठीक हुए है। मंगलवार को हालु बाजार, तोशाम, गांव संडवा, रामबास, जीताखेड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके अलावा गांव कुड़ल से दो व गांव धनाना से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग व सैंपलिंग जारी है। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों व फ्लू कॉर्नर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने 750 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।

ये है 10 संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री

  • हालु बाजार निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति गांव कुड़ल के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। जो प्रतिदिन भिवानी से कुड़ल आता जाता है।
  • कुड़ल निवासी 31 वर्षीय महिला व 5 वर्षीय उसकी बेटी पिछले 10 वर्षों से पंचकूला में रहते है। 3 सितंबर को दोनों गांव कुड़ल आई थी। महिला का पति पहले से संक्रमित है। जिसके संपर्क में आने से मां-बेटी संक्रमित हुई है।
  • धनाना निवासी 30 वर्षीय
  • महिला कैरू के सरकारी स्कूल में टीचर है।
  • धनाना निवासी 33 वर्षीय महिला भी पहले से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आई है।
  • धनाना निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति पोल फार्म का मालिक है।
  • तोशाम निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गृहिणी है।
  • संडवा निवासी 8 वर्षीय लड़के की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
  • रामबास निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग जिंदल अस्पताल हिसार में दाखिल है। जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
  • जीताखेड़ी निवासी 40 वर्षीय मजदूर है। वह जिंदल अस्पताल हिसार में दाखिल है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जांच अभियान के दौरान नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करते सतपाल पंघाल।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------