सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुजुर्गों को बांटी लाठियां
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुजुर्गों को बांटी लाठियां

वृद्ध एवं  दिव्यांगों को  सहारे के लिए लकड़ी से बने 51 बैत वितरित

सतलापुर से जीतेन्द्र मुद्गल की रिपोर्ट

रायसेन जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा सेवा सप्ताह के दौरान अत्यंत सराहनीय सेवा कार्य करते हुए सेवा की नित नई मिसाल पेश की जा रही है | इसी के चलते ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा रविवार को क्षेत्र के 51 बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को सहारे के लिए लाठियां वितरित की गईं | भारत के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा  सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है | सप्ताह के दौरान स्वच्छता, फल वितरण एवं वृक्षारोपण आदि जनहित के सेवा कार्य प्रमुखता से किये जा रहे हैं | इसी क्रम में 20 सितंबर  को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा अपने समर्थकों के साथ जरूरत मंद लोगों को तलाशकर उनके घर घर जाकर वृद्ध एवं  अपंग व्यक्तियों को  सहारे के लिए लकड़ी से बने हुए 51 बैत का वितरण किया गया  | तथा प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई  | इस कार्यक्रम में  मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा के साथ संतोष गिरी, रंजीत राजपूत  एवं ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------