कॉलेजों में कल से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, कोविड पीड़ित या लक्षणों वाले विद्यार्थियों को बैठाएंगे अलग, गेट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग, बिना मास्क प्रवेश नहीं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कॉलेजों में कल से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, कोविड पीड़ित या लक्षणों वाले विद्यार्थियों को बैठाएंगे अलग, गेट पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग, बिना मास्क प्रवेश नहीं

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से संबद्ध सभी कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर की फाइनल ईयर की परीक्षाएं 4 सितंबर से शुरू हो जाएंगी। इस बार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसे लेकर आईजीयू ने गाइडलाइन भी जारी की है। इनमें बीए, बीएससी व बीकाॅम के छठे सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके लिए कॉलेजों में तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों को बिना मास्क के कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही सेनिटाइजर, पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, आई-कार्ड अपने साथ रखना होगा। पेन, पेंसिल व रबड़ आदि स्टेशनरी भी साथ लानी जरूरी है। यह भी किसी दूसरे एक्सचेंज नहीं की जा सकेगी। विद्यार्थियों की कॉलेजों के गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी कोरोना पॉजीटिव है या उसके परिवार में किसी को संक्रमण है तो वह सूचना पहले देनी होगी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अलग कमरे में परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

एडमिट कार्ड वितरण शुरू
विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड भी वितरण करने शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर लेंवे। ऐसा इसलिए कि परीक्षा के दौरान अधिक भीड़-भाड़ एकत्रित नहीं हो।

यह रहेगा शेड्यूल
बीए की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक, बीएससी की परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 12 से 2 बजे और बीकाॅम की परीक्षा तीसरी पारी में शाम को 3 से 5 बजे तक होगी। जबकि स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं का समय 2 से 5 बजे तक का रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Semester examinations will start tomorrow in colleges, students with Kovid sufferers or symptoms will be seated separately, thermal screening will be done at the gate, no mask entry without


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------