प्रदेश में 18 एनएसजी कमांडो समेत रिकॉर्ड 1800 नए मरीज, 16 मौतें; पंचकूला में सबसे ज्यादा 216 केस, करनाल-कुरुक्षेत्र में 3-3 मौत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

प्रदेश में 18 एनएसजी कमांडो समेत रिकॉर्ड 1800 नए मरीज, 16 मौतें; पंचकूला में सबसे ज्यादा 216 केस, करनाल-कुरुक्षेत्र में 3-3 मौत

प्रदेश में लगातार दूसरे कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार को एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के 18 कमांडो समेत 1800 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह एक दिन में मिलने वाले मरीजों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। पंचकूला में सबसे ज्यादा 216 केस आए। अब संक्रमितों की संख्या 69275 हो गई है। 24 घंटे में 11 जिलों में 16 मरीजों की मौत हो गई। करनाल व कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 3-3, हिसार में 2, अम्बाला, यमुनानगर, पानीपत, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फरीदाबाद में 1-1 मरीज की जान चली गई।

इससे मरने वालों की संख्या 769 हो गई है। एक दिन में 1040 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 54875 लोग ठीक होकर लौट चुके हैं। अब 13631 सक्रिय मरीज हैं। उधर, सीएम मनोहर लाल का गुड़गांव के मेदांता में 9वां दिन सामान्य रहा। वहीं, 2 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतररराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट ने कोरोना को हरा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर वह अभी भी आइसोलेशन में हैं। खेल रत्न पुरस्कार मिलने से एक दिन पहले 28 अगस्त को विनेश ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

गुड़गांव में मॉडर्न जेल भोंडसी में बुधवार को 18 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जेल के अंदर व पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया है। इसके अलावा एनएसजी के 18 कमांडो भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डाॅ. विरेंद्र यादव ने जेल व एनएसजी कैंपस में कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी दोनों स्थानों पर सैंपलिंग का काम जारी है। संक्रमित पाए गए लोगों की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

रिकवरी दर में गिरावट

पिछले तीन दिनों से मरीजों की रिकवरी दर में भी गिरावट आई है। बीते रविवार को रिकवरी दर 80.46% थी, जो बुधवार को गिरकर 79.21% रह गई। वहीं, पॉजिटिव केसों की दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को यह 5.66% थी, जो बुधवार को बढ़कर 5.79% हो गई है।

कहां कितने केस आए

पंचकूला में 216, सोनीपत में 191, गुड़गांव में 184, फरीदाबाद में 152, कुरुक्षेत्र में 126, पानीपत में 121, हिसार में 104, अम्बाला में 96, यमुनानगर में 92, कैथल में 84, सिरसा में 83, रेवाड़ी, करनाल में 61-61, झज्जर, फतेहाबाद में 39-39, महेंद्रगढ़ में 35, रोहतक में 34, भिवानी में 29, पलवल में 23, जींद में 19, नूंह में 11 नए मरीज मिले। चरखी दादरी में कोई केस नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------