चाकू के हमले से घायल युवक ने लगाया आरोप-मेडिकल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रातभर दौड़ाया
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

चाकू के हमले से घायल युवक ने लगाया आरोप-मेडिकल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रातभर दौड़ाया

चाकुओं से घायल युवक का जगाधरी सिविल अस्पताल में इलाज करने से मना कर दिया। मामला मारपीट का होने से मेडिकल के लिए उसे पहले छछरौली भेजा गया। वहां से रेफर होने के बाद भी उसका इलाज जगाधरी अस्पताल में नहीं हुआ। उसे दोबारा से छछरौली भेजा गया। वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका जगाधरी अस्पताल में मेडिकल हुआ। घायल रात भर मेडिकल के लिए दौड़ता रहा। उसने इसकी शिकायत सदर जगाधरी थाने में दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवक का गांव छछरौली अस्पताल के एरिया में आता है।

उसे वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए भेजा था। गांव निवासी पंजेटो निवासी कृष्ण ने बताया कि खाना खाने के बाद वह गली में टहल रहा था। वहां उसका पड़ोसी उसे गालियां देने लगा रोकने पर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। घायल होने पर उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में आया, लेकिन वहां पर उसका इलाज नहीं किया और मेडिकल के लिए छछरौली सरकारी अस्पताल में भेज दिया।

छछरौली से उसे दोबारा जगाधरी रेफर कर दिया। यहां से फिर कागजी कार्रवाई के लिए छछरौली वापस भेज दिया। उसने पुलिस ने मांग की है कि उस पर हमला करने वाले लोगों पर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वे उस पर दोबारा हमला कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------