डेयरी पालन पर आधारित प्रशिक्षणों पर दिया जाए जोर
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

डेयरी पालन पर आधारित प्रशिक्षणों पर दिया जाए जोर

कृषि विज्ञान केन्द्र में वेब के माध्यम से वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 23वीं बैठक हुई। डाॅ. आरएस हुड्डा विस्तार शिक्षा निदेशक चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में बैठक की कार्रवाई संपन्न हुई। वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सभी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़े। जिसमें डॉ. एचअस सहारन सहायक निदेशक किसान परामर्श सेवा, हकृवि हिसार तथा डाॅ. बिक्रम यादव क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र बावल रेवाड़ी विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिले से आए विभिन्न विभागों के सदस्यों कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, मछली पालन, भूमि सुधार वानिकी, पशुपालन, सामाजिक सुरक्षा एवं नाबार्ड आदि के अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों और महिला किसानों ने परिसर में पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ संयोजक डाॅ. रमेश कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और पिछली कार्यवाही पुष्टि की गई।

इस अवसर पर डॉ आरएस हुड्डा ने विस्तारपूर्वक किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी। हुड्डा ने बैठक में मौजूद संबद्ध विभागों के अधिकारियों को प्रायोजित प्रशिक्षण के आयोजन के लिये कहा ताकि विभिन्न विभागों के बीच में बेहतर तालमेल बन सके। डाॅ. एचअस सहारन ने समन्वित प्रणाली के तहत डेयरी पालन पर आधारित प्रशिक्षणों पर जोर देने का निर्देश दिया।

इस बैठक में प्रगतिशील किसान रोहतास, राजकुमार व महिला किसान, नवल किशोर और केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ जयलाल यादव, डाॅ अशोक कुमार, डॉ नरेंद्र यादव, डाॅ राजपाल यादव, डाॅ पूनम, आशीष शिवराण, डाॅ दिवेश चौधरी, नवीन डाबर, आशीष यादव, हेमन्त, देशराज, शमशेर आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में केन्द्र के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emphasis should be given to training based on dairy farming


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------