बच्चों में रचनात्मक विचारधारा पैदा करना जरूरी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बच्चों में रचनात्मक विचारधारा पैदा करना जरूरी

ब्लॉक संसाधन केंद्र में सीसीटी कैंप बीईओ पवन भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें डाईट प्राचार्य सुभाष चंद्र व सीएम के सुशासन सहयोगी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनी तथा प्रदर्शन में निरंतर निखार लाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा कभी भी खत्म नहीं होती, मनुष्य जीवनभर पढ़ाई जारी रख सकता है। शिक्षा का जितनी तेजी से विस्तार होगा, उतनी ही रफ्तार से सामजिक बुराइयां नष्ट होने लगेंगी। लेकिन इसके लिए शिक्षकों को भी सीखने की ललक पैदा करनी होगी। शिक्षण पद्धति को रोचक व आसान बनाने के प्रयासों को सफल करना अनिवार्य है। पढ़ाई के विभिन्न मापदंडों को लेकर बीते दिनों जिला स्तरीय सक्षम स्पर्धा कराई गई थी, जिसमें नांगल चौधरी ब्लॉक का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

योजना के मुताबिक इस खंड को हाईटेक व आधुनिक बनाने के लिए सीसीटी कैंप लगाया गया है। कैंप में गणित व साईंस विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। डाईट के विषय विशेषज्ञों ने पढ़ाने की आधुनिक तकनीक से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों में रचनात्मक व आलोचनात्मक विचारधारा पैदा करना जरूरी है।

विशेषज्ञ सत्यवीर सिंह ने शिक्षकों के दायित्व, स्कूल नियम तथा संचालन व्यवस्था की जानकारी दी। कहा कि बच्चों में कौशल का विकास करें, जोकि अपने प्रश्नों का उत्तर हां या नहीं में दे पाएं। उत्तर शैली में क्यों और कैसे का विस्तृत इस्तेमाल होना चाहिए।

जहां तक संभव हो बच्चे निजी जीवन की घटनाओं पर आधारित प्रश्न तैयार करें। जिससे अन्य बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा। कार्यक्रम में मुरारीलाल, प्रमोद बीआरपी, प्रदीप डीएसएस, देवी सहाय, हरिओम बंसल, जसवंत, नरेंद्र, सीमा बीआरपी, सुमित्रा बीआरपी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र ने विचार व्यक्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It is necessary to create creative ideology in children


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------