शुक्रवार सुबह गांव बिगोवा में प्लॉट के विवाद में युवक की चाकू घाेंपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक महिला सहित तीन लोग पकड़े गए हैं और दो युवक अभी फरार हैं। तीनों आरोपियों का पुलिस ने कोरोना सैंपल दिलाकर क्वारेंटाइन करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।शुक्रवार को गांव बिगोवा निवासी 20 वर्षीय सचिन की हत्या की पुलिस को सूचना मिली थी।
सचिव के पिता व चाचा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सचिव कुमार शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने प्लॉट में गया हुआ था। जहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिससे सचिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता विपिन की शिकायत पर एक महिला सहित पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने एसआई बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा। जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश कुमार, सतीश कुमार उर्फ बाबा व रमेश की पत्नी सुशीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि तीनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट के लिए सेंपल दिलवाया गया है। जिन्हें रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन करवा दिया है। रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.