एक तरफ कोरोना वायरस जिले में तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे एक मरीज की तो मौत भी हो चुकी है। दूसरी तरफ अब जिले में डेंगू व मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। शहर के अंदर ही तीन लोगों को डेंगू हो गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लोगों को मलेरिया हुआ है। डेंगू मिलने के बाद तो स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़ गए हैं। इन जगहों पर करवाई गई है फोगिंग : डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद शहर के चंपापुरी व प्रेम नगर में फोगिंग करवाई गई है। वहीं मलेरिया के मरीज मिलने से गांव पांडवान व लांबा में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दवाई का छिड़काव करवाया गया है। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों जागरूक भी किया है।
शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती तीनों मरीज डेंगू संक्रमित
शहर के निजी अस्पताल में तीन मरीज संदिग्ध मरीज मिले थे। ऐसे में उनके निजी अस्पताल में ही टेस्ट करवाए गए तो डेंगू के लक्ष्ण दिखाई दिए। ऐसे में इन तीनों मरीजों की स्लाइड जांच करवाने के लिए सिविल अस्पताल में भेजी गई तो वहां अलाइजा मशीन से उनकी जांच की गई।
लारवा मारने के लिए तालाबों में डाली गईं गमबुजिया मछलियां
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए पहले से ही अभियान शुरू किया हुआ है। इसके तहत शहर के श्यामसर तालाब, बाला वाला मंदिर तालाब, सर छोटूराम स्कूल बैक साइड वाला तालाब और सदर थाना के बैक साइड वाले तालाब में गमबुजिया मछली डाली गई हैं। इन मछलियों की खासियत है कि यह मलेरिया और डेंगू के मच्छरों को खा जाती हैं।
पानी जमा न रहने दे लोग: सीएमओ
जिले में तीन डेंगू और दो मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह संक्रमण आगे न फैले इसलिए हमने फोगिंग शुरू करवा दी है और तालाबों में लारवा मारने के लिए गमबुजिया मछली डलवाई गई हैं। मेरी जनता से अपील है कि कूलरों में हर दो दिन में पानी निकाल कर साफ करते रहे। -डॉ.सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.