महावीर कालोनी कंटेनमेंट एरिया घोषित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

 महावीर कालोनी कंटेनमेंट एरिया घोषित

 महावीर कालोनी कंटेनमेंट एरिया घोषित  

मण्डीदीप- कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने पर वार्ड नम्बर-01 महावीर कालोनी जिला सहकारी बैंक के सामने, कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  उमाशंकर भार्गव ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर को म्चपबमदजमत घोषित करते हुए मरीज के घर से व्यवहारिक दूरी के 100 मीटर परिधि क्षेत्र (बेरिकेटिंग एरिया) को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।  
कलेक्टर श्री भार्गव ने कोविड-19 संक्रमण महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन के लिए मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी ज्ीम म्चपकमउपब क्पेमेंमे ब्वअपक.19 त्महनसंजपवद 2020 के अंतर्गत कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए दल गठित किया गया है। जारी आदेश के तहत मण्डीदीप के वार्ड नम्बर-01 महावीर कालोनी जिला सहकारी बैंक के सामने, कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए गठित दल में एसडीएम श्री अनिल जैन, तहसीलदार गौहरगंज श्री संतोष बिटौलिया, नायब तहसीलदार औबेदुल्लागंज श्री मुकेश राज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह, थाना प्रभारी मण्डीदीप श्री राजीव जंगले तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डीदीप श्री के एल सुमन को शामिल किया गया है।
कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा कंटेनमेंट एरिया के सभी निवासी होम कोरेंटाइन रहेंगे। कंटेनमेंट एरिया के लिए सीएमएचओ को विशेष रैपिड रिस्पांस टीम तथा मेडिकल मोबाईल यूनिट का गठन करने के आदेश दिए गए हैं। विशेष रैपिड रिस्पांस टीम में एक फिजिशियन, एपीडिमियोंलाजिस्ट, पैथालॉजिस्ट, माइक्रोबायोलाजिस्ट, डाक्यूमेंटेशन स्टॉफ तथा मेडीकल मोबाईल यूनिट में मेडीकल ऑफीसर, पेरामेडिकल स्टॉफ, लेब टेक्निशियन एवं डाक्यूमेंटेशन स्टॉफ शामिल रहेंगे।
कंटेनमेंट एरिया के एक्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत् स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी वार्डवार फ्रंटलाईन स्वास्थ्य कार्यकर्ता एलएचवी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर टीम वाईस एपीसेन्टर से प्रति टीम घरों का भ्रमण कर जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी टीम संदिग्ध केस की मॉनीटरिंग प्रतिदिन करेंगे एवं कोविड-19 संक्रमण के संभावित लक्षण बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण होने पर तुरंत रैपिड रिस्पांस टीम को सूचित करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------