प्रदेश में मरीजों की संख्या 75 हजार पार, 58580 ठीक हुए, हर 41 सेकंड में 1 संक्रमित, 24 घंटे में मिले 2125 मरीज, 17 मौतें
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

प्रदेश में मरीजों की संख्या 75 हजार पार, 58580 ठीक हुए, हर 41 सेकंड में 1 संक्रमित, 24 घंटे में मिले 2125 मरीज, 17 मौतें

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 2125 नए मरीज मिले। यानी हर 41 सेकंड में एक नया केस आया। फरीदाबाद में 284 संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में किसी जिले में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। करनाल में एसबीआई की मुख्य शाखा में 14 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75,233 पर पहुंच गया है। एक दिन में 17 लोगों की जान गई है।

पंचकूला, करनाल में 3-3, गुड़गांव, यमुनानगर में 2-2, पलवल, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी व पानीपत में एक-एक मौत हुई। अब तक मरने वालों की संख्या 831 हो चुकी है। मुरथल के दो ढाबों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीटी रोड पर दिल्ली बॉर्डर से पानीपत तक ढाबों के कर्मचारियों की टेस्टिंग शुरू करा दी गई है। विभाग ढाबों पर यह जांच अम्बाला यानी पूरे हरियाणा से गुजर रहे नेशनल हाईवे-44 पर करा सकता है। पिछले 24 घंटे में 22878 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 20456 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 2289 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए हैं।

एक दिन में रिकॉर्ड 1409 मरीज ठीक हुए

राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1409 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या 58580 हो गई है। अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15,822 हो गया है। यानी 21.03% मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रिकवरी दर जो करीब 84% के आसपास पहुंच गई थी, वह 77.86% पर आ गई है। अब 241 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 202 ऑक्सीजन व 39 वेंटिलेटर के सहारे कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

यहां मिले नए मरीज

फरीदाबाद में 284, गुड़गांव में 265, अम्बाला में 160, करनाल में 155, पानीपत में 144, पंचकूला में 142, हिसार में 140, सोनीपत में 129, भिवानी में 94, रोहतक में 91, कुरुक्षेत्र में 85, फतेहाबाद में 71, यमुनानगर में 70, महेंद्रगढ़ में 59, सिरसा व कैथल में 49-49, रेवाड़ी में 43, झज्जर में 35, जींद में 23, पलवल में 21, नूंह में 14 और चरखी दादरी में 2 नए मरीज मिले हैं।

आज तक की स्थिति

  • 200066 लोग सर्विलांस पर लिए गए
  • 102273 लोगों का सर्विलांस समय पूरा
  • 1268518 लोगों के लिए गए हैं सैंपल
  • 6623 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार
  • 5.93% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
  • 77.86% लोग ठीक होकर घर लौट चुके
  • 1.10% लोगों की जान जा चुकी अब तक
  • प्रति 10 लाख लोगों पर 50,040 टेस्टिंग
  • 33 दिन में अब दोगुने हो रहे हैं मरीज

देश में मरीज 41 लाख व मौतें 70 हजार के पार
देश में कोरोना संक्रमित 41 लाख पार हो गए हैं। शनिवार को 89,954 मरीज मिले, जो किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा 20,489 मरीज महाराष्ट्र में मिले। इन्हें मिलाकर अब वहां 8,83,862 लोग संक्रमित हैं और 26,276 मौतें हो चुकी हैं। देश में शनिवार को 1,050 और मौतों के साथ मृतक 70,596 हो गए। मृत्युदर 1.72% हो गई। राहत की बात यह रही कि 71,189 ठीक भी हुए। इन्हें मिलाकर अब ठीक होने वालों की संख्या 31,78,110 हो गई। 8,59,953 सक्रिय मरीज हैं। 24 घंटे में 10,59,346 टेस्ट हुए। अब तक 4.77 कराेड़ टेस्ट हो चुके हैं। उधर, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण सोमवार से शुरू होगा। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी को ‘कोवैक्सीन’ के ट्रायल के लिए केंद्र के दवा मानक नियंत्रक की मंजूरी मिल चुकी है। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन बीबीवी152 या कोवैक्सीन के दूसरे चरण का परीक्षण 380 वॉलंटियर्स पर किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------