समालखा क्षेत्र में 3 दिनों में मिल चुकी 3 महिलाओं की लाशें, पहचान छिपाने के लिए शव जलाया, रेप का शक
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

समालखा क्षेत्र में 3 दिनों में मिल चुकी 3 महिलाओं की लाशें, पहचान छिपाने के लिए शव जलाया, रेप का शक

बुड़श्याम के पास दीवाना रोड पर महिला की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए हत्यारे ने शव को केमिकल डालकर आग लगा दी। महिला की सलवार शव के पास ही मिली। इससे शक जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। लगातार तीन दिन से समालखा में महिलाओं के शव मिल रहे हैं। तीनों शवों का आपस में कनेक्शन होने का शक है।

पुलिस को उम्मीद है कि एक भी शव की शिनाख्त होने के साथ ही पूरे मामले का भेद खुल जाएगा। गांव बुड़श्याम के किसान कुलदीप ने बताया बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे वह खेत पर गया था। तभी शव जलने की दुर्गंध आई। देखा तो झाड़ियों में महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा था। शरीर के ऊपरी हिस्से से धुंआ उठ रहा था। उन्होंने कंट्रोल रूम पर कॉल किया लेकिन कॉल नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने सरपंच पति राजकुमार को सुचना दी। वह जल्द ही वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी पर आसपास गांव के लोग भी आग गए। कुछ देर बाद समालखा एसएचओ और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई।

उम्र 35-40 साल के बीच, लाश के पास मिली सलवार

महिला के गले पर लाल रंग का दुपट्टा लिपटा मिला है। वह भी काफी जल गया है। देखने पर प्रतीत हो रहा था कि दुपट्‌टे पर गांठ लगी थी लेकिन जलने के कारण वह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इसे देखकर लग रहा है कि महिला की हत्या गला घोंट कर की गई है। उसके बाद पहचान खत्म करने के लिए चेहरे में केमिकल डालकर आग लगा दी है। महिला की उम्र तकरीबन 35 से 40 साल की प्रतीत हो रही है। पुलिस ने बताया कि महिला सफेद रंग का सलवार-सूट पहने थी। सलवार शव के पास ही पड़ी मिली है। लाश के पास ही नीले रंग की चप्पल मिली हैं। महिला के हाथ में एक चूड़ी भी है। सलवार के पास मिलने से शक रेप की तरफ जा रहा है।

तीन में से 2 लाशें जली हुई मिलीं

  • पहला शव सोमवार को समालखा के श्मशान घाट के पीछे नाले में महिला का अर्ध नग्न शव मिला था। यह शव 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। इसलिए काफी सड़-गल गया है। महिला की उम्र लगभग 25 साल के आसपास थी।
  • दूसरा शव मंगलवार को चुलकाना पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में महिला का जला हुआ कंकाल मिला था। यह कंकाल भी काफी दिन पुराना था। यह लाश पहली से करीब दो सौ मीटर दूर मिली थी।
  • तीसरा शव बुड़श्याम नहर के पास झाड़ियों में महिला का जलता हुआ शव मिला। यह शव पहले दोनों शवों से करीब 11 किलोमीटर दूर मिला है।

मृतका की पहचान के लिए प्रयासरत हैं

दो शव थाना समालखा और एक शव जीआरपी के क्षेत्र में मिला है। तीनों शवों का आपस में कनेक्शन का शक है। इसलिए हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया की मदद से भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक भी महिला की शिनाख्त हो गई तो पूरे केस का पटाक्षेप हो जाएगा। -प्रदीप कुमार, डीएसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीवाना रोड पर जहां लाश मिली वहां से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------