पिचौपाखुर्द गांव के सरकारी विद्यालय से दो माह पूर्व चोरी हुए कंप्यूटर सैट, प्रिंटर व अन्य सामान को चोर रात्रि में वापस स्कूल में ही डाल गए। लेकिन पुलिस दो माह में अभी तक चारों तक पहुंच ही नहीं पाई। पिचौपा खुर्द गांव के राजकीय विद्यालय से 23 जून को रात्रि में कंप्यूटर सैट, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी हो गया था। इसके बाद विद्यालय के मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि 23 जून को स्कूल को बंद करके चले गए थे।
24 जून को सुबह आकर देखा तो स्कूल की कंप्यूटर लैब से कंप्यूटर, प्रिंटर, रिकार्ड रजिस्ट, व लैब का अन्य सामान चोरी हो गया। स्कूल मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह स्कूल में पहुंचे तो कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान विद्यालय परिसर में पड़ा हुआ पाया गया। चोरी रात्रि में विद्यालय में चोरी किया हुआ सामान डाल गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर सामान को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.