![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/orig_corona1_1599607710.jpg)
प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में कोरोना ने रिकॉर्ड 28 लोगों की जान ले ली है। बीते 5 दिनों में 112 लोगों की जान चली गई है। यानी हर दिन औसत 22 मरीजों की सांसे काेरोना से थम गईं। अब प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 906 पर पहुंच गया है। वहीं, लगातार पांचवें दिन भी दो हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में 2182 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब मरीजों का कुल आंकड़ा 81956 हो गया है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, कोरोना संक्रमित हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह की रिपोर्ट भी अब निगेटिव हो चुकी है। सोनीपत जिले में अलग-अलग ढाबों पर 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इधर, राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1704 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 63315 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17735 हो गई है।
यहां हुई मौत
24 घंटे में प्रदेश में 28 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 5 मौतें यमुनानगर में हुई। कुरुक्षेत्र, करनाल में 3-3, पंचकूला, हिसार, सिरसा, अम्बाला, पानीपत में 2-2 लोगों की जानें गई हैं। फरीदाबाद, गुड़गांव, झज्जर, भिवानी, नूंह, कैथल और फतेहाबाद में 1-1 मौत हुई।
285 की हालत गंभीर
प्रदेश में 285 पॉजिटिव मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें 248 ऑक्सीजन व 37 मरीज वेंटिलेटर के सहारे हैं। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 72 और पंचकूला में 69 मरीजों की हालत गंभीर है। करनाल में 29, अम्बाला में 27, रोहतक, सोनीपत में 24-24, हिसार में 18, कुरुक्षेत्र में 12, नूंह में 6 और गुड़गांव में 4 मरीजों की हालत गंभीर है।
सीएम के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर के स्वास्थ्य में संक्रमण से उबरने में सुधार हो रहा है। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से संतुष्ट हैं। उन्होंने दिन आरामदायक तरीके से बिताया और अच्छी नींद ली।
यहां मिले नए केस
फरीदाबाद में 266, गुड़गांव में 258, करनाल में 173, सोनीपत में 170, पंचकूलामें 169, यमुनानगर में 139, कुरुक्षेत्र में 140, रेवाड़ी में 115, पानीपत में 114, रोहतक में 99, अम्बाला में 98, हिसार में 84, महेंद्रगढ़ में 69, सिरसा में 49, जींद व कैथल में 44-44, झज्जर में 43, फतेहाबाद में 40, नूंह में 24, पलवल में 21, भिवानी में 10 और चरखी दादरी में 3 नए मरीज मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.