![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/orig_download111_1599608082.jpg)
हरियाणा राेडवेज वोल्वो बसों को 16 सितंबर से एक बार फिर चलाने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली से एनओसी के लिए वहां के परिवहन मंत्री से बातचीत की जा रही है। बताया जा रहा है कि अगर किसी कारण दिल्ली सरकार एनओसी नहीं देती है तो ट्रायल के तौर पर गुड़गांव से चंडीगढ़ के सेक्टर-17 तक वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के रास्ते पहुंचेंगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की बसों की चंडीगढ़ में एंट्री पर रोक लगा दी थी। इसलिए सभी जिलों से बसें पंचकूला तक आ रही हैं। चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को जिरकपुर या फिर पंचकूला उतरना पड़ता था। अब 16 सितंबर से बसों को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 बस स्टैंड तक आने की अनुमति दी गई है।
उधर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जल्द ही पड़ोसी राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे ताकि हरियाणा रोडवेज की बसें हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब में भी जा सकें। राजस्थान, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ ने बसें चलाने की अनुमति दे दी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 5 अक्टूबर के बाद बसों में ई-टिकटिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी। जल्द ही इसके टेंडर होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.